WhatsApp Icon

नीलगाय से टकरा कर पलटा ऑटो रिक्शा, कई घायल, दो रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: सवारियों से भरा आटो एक नीलगाय से टकरा गया जिससे ऑटो पलट गया और आटो में बैठे पांच यात्रियों को गंभीर चोटे आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजावाया। जहां पर तीन का इलाज जारी है जबकि दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर के पास घटित हुई है। जलालपुर टैक्सी स्टैंड से आटो चालक सवारी बैठाकर बसखारी के लिए जा रहा था रास्ते मे जैसे ही ऑटो नंदापुर गांव के समीप पहुंचा अचानक सामने आयी नीलगाय से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आटो में बैठी सवारी मुख्य सड़क व पटरियों पर जा गिरे जिससे पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में चालक हरिप्रकाश उपाध्याय 25 वर्ष निवासी भिटौरा उत्तर का हाथ टूट गया जब कि सीमा कुमारी 20 वर्ष भिटौरा,राम मिलन 60 वर्ष निवासी चकौरा, दशरथ 40 वर्ष निवासी बनकटा थाना हंसवर व सूफिया 28 वर्ष निवासी नैपुरा थाना बसखारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने सभी घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है जबकि गंभीर रूप से घायल चालक व सवारी महिला सूफिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.