अम्बेडकरनगर: नशे में धुत मोटर साइकिल चालक ने सड़क के किनारे खड़ी चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो अन्य सवार भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बसखारी थानाक्षेत्र के नई बाजार ओवर ब्रिज के पास खड़ी चार पहिया वाहन में बाइक संख्या UP 45 AC 8235 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चालक संदीप यादव पुत्र राम भजन यादव सहित बाइक पर बैठे प्रवीण पुत्र फागूराम व विकास चौहान पुत्र अज्ञात घायल हो गए। मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने घायलों को बसखारी सीएचसी भेजा जहां गंभीर रूप से घायल बाइक चालक संदीप यादव पुत्र राम भजन यादव को रेफर कर दिया।





