अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के छज्जापुर में संचालित एस.एम सेलिब्रेशन हक्कानी हाट में रविवार को जायसवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री नंदी जी के टाण्डा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही है।
पूर्व वर्षों की तरह जायसवाल समाज द्वारा भब्य होली मिलन समारोह का आयोजन टाण्डा नगर में 07 अप्रैल रविवार को शाम 04 बजे से किया गया है। उक्त होली मिलन समारोह में सामाजिक परिचर्चा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल भी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सभी जायसवाल समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है एवं सहभोज की भी व्यवस्था की गई है।








