WhatsApp Icon

नहर की पुलिया के नीचे मिला संदिग्ध हालत में वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शारदा नहर की पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव बसखारी पुलिस ने बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों व परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था और बीती रात से लापता था।


बसखारी थानाक्षेत्र के आलापुर मार्ग पर नई बाजार में स्थित शारदा सिंचाई नहर की पुलिया के नीचे 60 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र गिरधारी निवासी मखदूम नगर थाना बसखारी का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया था। मृतक के मुंह पर चोट का निशान था, पुलिस ने शव का पंचायत नामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों सहित परिजनों ने भी बताया कि मृतक नशे का आदी था। चर्चा है कि बीती रात्रि को नशे की हालत में पुलिया से नीचे गिर गया जिसके कारण उसके चेहरे पर चोट आ गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में गिर जाने का प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

हैवानियत की हद: 70 साल की विधवा से दुष्कर्म, इंसानियत हुई शर्मसार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.