WhatsApp Icon

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 09 सूत्रीय ज्ञापन ज्ञापन सौंपा गया जिसका विभिन्न संगठनों में समर्थन भी किया।


राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. जावेद सिद्दीकी द्वारा दिए गए ज्ञापन का उद्देश्य सांप्रादायिकता के आधार पर देशभर में बेगुनाह मुसलमानों की मॉबलिंचिंग कर हत्याएं करना और मुसलमानों के मस्जिदों, मदरसों, दुकानों, मकानों, ईदगाहों और बस्तियों को बुल्डोजर से उजाड़ने एवं केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ जाकर किए गए संसोधनों को रद्द कर न्याय करने की मांग शामिल है।

अकबरपुर उप जिलाधिकारी डॉ शशि शेखर को 09 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी गौतम, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय करन सहित
पंकज, राम चेत, गुड्डू, अब्बास, आदित्य वर्ना, अवधेश प्रजापति, एडवोकेट ओपी निगम, एडवोकेट प्रेम चन्द, संदीप कुमार आदि शामिल थे।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.