अम्बेडकरनगर: उर्दू साहित्य हिंदी अदब सोसाइटी द्वारा बसखारी में स्थित एसबी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज 29 नवम्बर शनिवार की रात्रि में 11वां ऐतिहासिक ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सौहार्द के नाम’ आयोजित किया जा रहा है जिसनें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन के कन्वीनर एसबी नेशनल इंटर कालेज के मैनेजर सैय्यद फैज़ान अहमद एडवोकेट (चाँद) ने बताया कि ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सैय्यद सलाहुद्दीन किछौछवी व संचालन प्रसिद्ध शायर नदीम फर्रुख करेंगे। श्री फैज़ान ने बताया कि बसखारी की धरती पर 11 वां अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है जिसमें मुम्बई के प्रसिद्ध शायर शकील आज़मी व लता हया, जौहर कानपुरी, शबीना अदीब, कुँवर जावेद कोटा, संतोष कुमार सिंह पीसीएस, जहाज देवबंदी, रुबीना अयाज लखनऊ, अखिलेश मिश्र, हसन सोनभद्र, भूषण त्यागी बनारस, बिहारीलाल अम्बर, शादाब आज़मी, विभा सिंह सहित कई प्रख्यात शायर व कवि प्रतिभाग करेंगे।
उक्त भव्य मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। उक्त भव्य कार्यक्रम के दौरान पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें शहीद अशफाकउल्ला खान मेमोरियल संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय, विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करने वाले रियल लाइफ बजरंगी भाई जान डॉ सैय्यद आबिद हुसैन, राजनीतिक शास्त्र पदमाकर वर्मा, रामजी विश्वकर्मा बसखारी व शकील अहमद पुल वाले आजमगढ़ सहित स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को व्यवस्थित करने एवं सफल बनाने में कन्वीनर सैय्यद फैज़ान अहमद के साथ मुख्य रूप से सैय्यद खलीक अहमद, दबीर अहमद एडवोकेट, फैज़ान खान, दस्तगीर अहमद सभासद, जुहैब खान, शकील अहमद खान, असलम खान, मेराज अहमद, सैय्यद फहद अशरफ आदि लगे हुए हैं।
बसखारी में ऑल इंडिया मुशायरा आज, सितारों का होगा जमावड़ा, विभूतियों को मिलेगा सम्मान


