WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील में ‘तबादला जश्न’! ढोल-नगाड़ों पर झूमे अधिवक्ता, मिठाइयाँ खिलाकर मनाई खुशी

Sharing Is Caring:

महीनों के बहिष्कार के बाद जश्न: तहसील में ढोल-नगाड़ों पर थिरके अधिवक्ता

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में शुक्रवार को उस समय जश्न का माहौल बन गया जब तहसीलदार के तबादले की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से चल रहे विवाद और विरोध के बाद हुए इस बदलाव पर अधिवक्ताओं ने खुलेआम जश्न मनाया।


तहसील परिसर में अधिवक्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते नजर आए। किसी ने नाचते हुए खुशी जताई तो किसी ने साथियों को मिठाइयाँ खिलाकर बधाई दी। पूरे परिसर में देर तक जश्न का माहौल बना रहा और अधिवक्ताओं के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया। वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए इसे ■■टच करें।
गौरतलब है कि टाण्डा तहसीलदार निखिलेश कुमार के खिलाफ अधिवक्ताओं में काफी समय से आक्रोश था और कई महीनों से उनके न्यायालय का बहिष्कार भी किया जा रहा था। इसी बीच तबादले का आदेश आते ही अधिवक्ताओं ने इसे अपनी जीत मानते हुए जश्न मना डाला। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे💐👌👍टच करें।
अधिवक्ताओं का कहना है कि अब नई व्यवस्था में तहसील का माहौल बेहतर होगा और न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा जिले भर में बनी हुई है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!