WhatsApp Icon

ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन कल, विभूतियों को मिलेगा सम्मान, प्रसिद्ध शायरों का होगा जमावड़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उर्दू साहित्य हिंदी अदब फाउंडेशन के बैनर पर बसखारी के एसबी नेशनल कालेज के विशाल प्रांगण में शनिवार रात्रि को आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में जारी है। उक्त भव्य कार्यक्रम में जनपद की आधा दर्जन विभूतियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा तथा कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शायरों व कवि कवित्रियों का जमावड़ा भी होगा।


उर्दू साहित्य हिंदी अदब फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनपद के नाम रौशन करने वाले आधा दर्जन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें पदमश्री से सम्मानि स्व.अनवर जलालपुरी को मरणोपरांत, दुबई में देश का नाम रौशन कर रहे सैय्यद सलाहुद्दीन किछौछवी, निस्वार्थ रक्तदान कर आम लोगों का जीवन बनाने वाले प्रवीण गुप्ता, राजशाही अंदाज़ में जरूरतमंद बहन बेटियों का विवाह कराने वाले शरद यादव, उर्दू अदब के मशहूर शायर स्व. हेलाल राना किछौछवी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक ताना बाना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “एक शाम राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द के नाम” भव्य मुशायरा व कवि सम्मेलन 14 दिसम्बर शनिवार रात्रि में बसखारी के प्रसिद्ध एसबी नेशनल कालेज में आयोजित हो रहा है। आईएएस अधिकारी डॉक्टर हरिओम की अध्यक्षता व प्रसिद्ध शायर नदीम फरुख के संचालन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शम्स नेशनल स्कूल धावा शरीफ गाजीपुर के चीफ एन्ड फाउंडर सैय्यद ज़फर इकबाल अशरफ व विशिष्ट अतिथि दुबई में भारत का परचम बुलन्द कर देश प्रेम की अलख जगाने वाले प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद सलाहुद्दीन किछौछवी होगें। उक्त भव्य कार्यक्रम में अज्म शाकरी, रुबीना अयाज़, दानिश ग़ज़ल, हिमांशी बावरा, मोहन मंतजिर, डॉक्टर नदीम शाद, बेलाल सहारनपुरी, शहर अंजुम, प्रतिभा यादव बलिया, सलमान घोसवी, बिहारीलाल अम्बर, अभय बेबाक, नौशाद अनगढ़, शफगुफ्ता लखनऊ, हलचल टाण्डवी, अफ़रोज़ रौशन आदि अपने अपने अंदाज में कलाम पेश करेंगे। उक्त कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में मुख्य रूप से सैय्यद फैज़ान अहमद (चाँद), दस्तगीर अहमद (सभासद), अजय कुमार पान्डेय, सुनील वर्मा, सैय्यद खलीक अहमद, अजय प्रकाश चतुर्वेदी, डा. शोएब अख्तर, डा. एच यू खान, शरद यादव, सत्यम सिंघल, मो. आसिफ खान, राहुल गौड, मेराज अहमद, अशरफ अन्सारी, जुहेब खान, फैज़ान खान, सईद अहमद, शादाब हैदर आदि लगे हुए हैं।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.