WhatsApp Icon

ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारियां तेज़, जानिए डिटेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आपसी सौहार्द सहित राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से जनपद में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां काफी जोरशोर से जारी है।


उर्दू साहित्य हिंदी अदब सोसायटी बसखारी द्वारा आगमी 14 दिसम्बर शनिवार की रात्रि में आयोजित भव्य मुशायरा व कवि सम्मेलन में लगभग दो दर्जन मशहूर शायर, शायरा व कवि, कवयित्रियाँ भाग लेंगी। अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी रह चुके वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर हरिओम की अध्यक्षता व प्रसिद्ध शायर नदीम फर्रुख के संचालन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धावा शरीफ गाजीपुर के सैय्यद ज़फर इकबाल अशरफ व विशिष्ट अतिथि दुबई में हिंदुस्तान का झंडा बुलंद करने वाले सैय्यद सलाहुद्दीन किछौछवी होंगे।
एसबी नेशनल कालेज बसखारी के ओरंगन में 14 दिसम्बर शनिवार की रात्रि को आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में शहर अंजुम बाराबंकी, बिहारी लाल अम्बर, डॉक्टर नदीम शाद, प्रतिभा यादव बलिया, बेलाल सहारनपुरी, रुबीना अयाज़ लखनऊ, अभय कुमार बेबाक पटना, सलमान घोसवी सहित लगभग दो दर्जन शायर शायरा व कवि कवयित्रियाँ मौजूद होंगी।
ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारियों में सै. फैज़ान अशरफ चांद, दस्तगीर अहमद सभासद, अजय कुमार पान्डेय, फैज़ान खान, सईद अहमद, सुनील वर्मा, सै.खलीक अहमद, अजय प्रकाश चतुर्वेदी, डा. शोएब अख्तर, डा. एच.यू खान, सै. शादाब हैदर, शरद यादव, सत्यम सिंघल, मो. आसिफ खान, राहुल गौड, मेराज अहमद, अशरफ अन्सारी, जुहेब खान, सै. फहद अशरफ आदि लगे हुए हैं।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.