अम्बेडकरनगर: टांडा तहसील क्षेत्र के कटोखर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल , लैप्रोस्कोपिक एंव जच्चा बच्चा केन्द्र का टांडा के विधायक रहे स्व.अजीमुलहक पहलवान के पुत्र सपा के प्रदेश सचिव मुसाब अजीम ने भव्य उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पर श्री मुसाब ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटल खुलने से ग्रामीणों को योग्य व प्रशिक्षित डॉक्टरों सुलभता से मिल जाएंगे और आपातकालीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होने का लाभ भी ग्रामीण उठा सकेंगे। श्री मुसाब ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि उक्त हास्पिटल खुल जाने से क्षेत्र वासियों को काफी लाभ होगा।हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर मो. आज़म ने बताया कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार के इलाज जैसे घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण की सर्जरी और टूटी फूटी हड्डियों पर प्लास्टर दूरबीन विधि से घुटने के कंधे की सर्जरी और जन्मजात बच्चों के टेढ़े मेढ़े हाथ पैर का इलाज किया जाएगा। मुसाब अज़ीम ने संचालक डॉक्टर मो. आज़म को बधाई भी दिया उक्त मौके पर डा. नईम, डा. सनाउल्लाह, डा. अरशद, डा. दानिश, ख़ुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।




