WhatsApp Icon

खराब सड़क के कारण पलटा ई-रिक्शा – नगर पालिका के खिलाफ जमकर जारेबाज़ी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गड्डों में तब्दील सड़क के कारण ई-रिक्शा पलटने से स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आ गया और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी क़िया।


नगर पालिका परिषद टांडा की कई मुख्य सड़कें काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अंसारी के आवास नैपुरा की तरफ जाने वाली सड़क की दशा काफी दयनीय हो गई है। हल्की बरसात में भी गड्डा नुमा सड़कों पर जलभराव हो जाता है। नैपुरा स्थित प्रसिद्ध मस्जिद गरीब नवाज के पास एक बैटरी ई-रिक्शा अचानक गड्डों से असंतुलित हो कर पलट गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। एआईएमआईएम से टांडा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके समाजसेवी गुलाम दस्तगीर अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने “नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद व चेयरमैन साहिब होश में आओ” का जमकर नारा लगाया और मांग किया कि नैपुरा सहित नगर क्षेत्र के सभी खस्ताहाल सड़कों व गलियो को शीघ्र सही कराया जाए। अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और उसे बहुत जल्द सही कराया जाएगा।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.