अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के परिक्षेत्र रसूलपुर दरगाह में 08 दिवसीय वार्षिक उर्स व मेला बदस्तूर जारी है। उर्स के 07वें दिन मखदूम अशरफ के मुजबिरानों ने अकीदत की चादर पेश कर गुस्ताखियों की क्षमा याचना करते हुए दुआएं मांगा।
तंजीम-ए-मुजविरान की तरफ से मुख्य आस्ताना मखदूम अशरफ पर चादर व गुल पोशी किया गया। पूर्व वर्षों की तरह 28 मोहर्रम दिन सोमवार को बाद नमाज़ मगरिब तंजीम-ए-मुजविरान ने चादर पेश कर आस्ताना-ए-मखदूम अशरफ की सेवा में होने वाली त्रुटियों के लिए क्षमा याचना भी किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से तंजीम-ए-मुजविरान के हाजी मुस्ताक, इमरान गांधी, सईद मुजाविर, अजीज अहमद, मो.शदाब, मोहसिन, फरीद, सुहैल, हामिद, उमर, फ़िरोज़ सिद्दीकी, सैय्यद अली, उमर मोअज्जिन, मसूद कैसर, अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।





