अम्बेडकरनगर: आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ दबंगों ने गोलबन्द होकर रात्रि में घर व पॉवर लूम पर हमला बोल कर मारपीट किया एवं आग लगाने का प्रयास किया।
उक्त शिकायत टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी मो.फहीम पुत्र मो.उजैर ने स्थानीय पुलिस से करते हुए बताया कि अर्शे आलम, इकबाल, नायाब, अरशद, अखलाक, कमर आलम, सुहैल आदि ने गोलबन्द होकर बीती रात्रि उसके घर/फैक्ट्री पर हमला बोल दिया तथा कई दरवाजों को तोड़ डाला और उसको एवं उसके भाई नदीम को मारापीटा तथा फैक्ट्री में आग लगाने का प्रयास किया। दावा किया कि गोहार लगाने के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उन दोनों भाइयों की जान बच सकी। उक्त प्रकरण की जानकारी जब मुबारकपुर चौकी इंचार्ज अशुतोष शर्मा से लिया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में हैं लेकिन अभी वो भंडारा ड्यूटी पर हैं जहां से छुट्टी मिलने पर जांच कर प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट देंगे। उक्त घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गली में फहीम व नदीम का दशकों पुराना दरवाजा लगा हुआ है जिसे बन्द कराने को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है और बीती रात्रि पुनः उसी दरवाज़े को बंद कराने को लेकर फौजदारी की गई हालांकि स्थानीय संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से कोई बड़ा मामला नहीं हो सका। वीडियों नीचे देखें।





