WhatsApp Icon

कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित कर टोलफ्री नंबर किया गया जारी

Sharing Is Caring:

अभी तक जनपद में कुल 1855730 मतदाता है जिनमें 966439 पुरुष, 889285 महिलाएं व 06 मतदाता थर्ड जेंडर शामिल 

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत जनपद में सकुशल व पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

उसी क्रम में गुरुवार को उप जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, वीडियो अवलोकल टीम, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (MCMC) एवं सी विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को गहनता पूर्वक निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने लगाए गए कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरस: पालन सुनिश्चित करें। जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है, वहीं सी विजिल ऐप के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में आमजन मानस शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण आयोग द्वारा दिए गए समय के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर के टोलफ्री नंबर की सत्यता जांचने के लिए सूचना न्यूज़ टीम द्वारा 1950 पर कॉल कर अम्बेडकर नगर लोकसभा के कुल मतदाताओं की संख्या की जानकारी प्राप्त किया गया तो अवगत कराया गया कि अभी तक जनपद में कुल 1855730 मतदाता है जिनमें 966439 पुरुष, 889285 महिलाएं व 06 मतदाता थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.