WhatsApp Icon

मूकबधिर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करने वाले को टाण्डा पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मूकबधिर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करते रंगेहाथ पकड़े जाने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हुए अभियुक्त को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 सितम्बर को टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में मूकबधिर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करते हुए बालिका के पिता ने शादाब अख्तर पुत्र स्व.शब्बीर को रंगेहाथ पकड़ लिया था लेकिन अभियुक्त शादाब अख्तर द्वारा पीड़िता के पिता को गले गलौज व जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया था जिस सम्बन्ध में टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 301/24 पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉस्को एक्ट की धाराओं में नामजद मुक़दमा दर्ज किया था।
टाण्डा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआई प्रशिक्षु आशीष शुक्ला, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, मनीष पॉल, हरगोविंद के साथ घेराबन्दी कर अभियुक्त शादाब अख्तर पुत्र स्व.सब्बीर अहमद निवासी रसूलपुर इस्लामाबाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए जेल जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.