अम्बेडकरनगर: मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त ताजिया समिति के आयोजकों के साथ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता मे महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर के एडिटोरियम हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समिति के आयोजकों से एक-एक करके समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार की सातवीं, आठवीं, नवीं एवं दसवीं की तिथि अति महत्वपूर्ण है, जिसमें विभिन्न आयोजको द्वारा जुलूस निकाला जाता है। इन तिथियां में सतर्क रहने की आवश्यकता है। उक्त त्यौहार में कोई भी नई परंपरा कायम नहीं की जाए। त्यौहार में किसी भी आयोजन से पूर्व आयोजन को सक्षम अधिकारी से अनुमति लिया जाना आवश्यक होगा। बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। ताकि हर हाल में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार को संपन्न कराया जाए। इसमें आम जनता से भी जिलाधिकारी ने अपील किया कि गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए त्यौहार को मनाएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीपीआरओ तथा ईओ नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई पूर्व से करा लिया जाए तथा बारिश के पानी के निकलने की समुचित व्यवस्था भी किया जाए। त्योहार में विद्युत उपलब्धता बनाए रखने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। ताजिया परंपरागत रूप से निकाली जाए।
मोहर्रम को लेकर महामाया आडोटोरियम में जनपदीय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न




