WhatsApp Icon

टांडा शहर की खराब गलियों व सड़कों को मोहर्रम से पहले कराएं सही : एसडीएम

Sharing Is Caring:

टांडा एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने एटीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई कड़ी फटकार

तहसील सभागार में सम्पन्न हुई शांति कमेटी की बैठक

अम्बेडकरनगर: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से टांडा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से टांडा नगर क्षेत्र की विभिन्न गलियों व सड़कों पर जल निगम द्वारा बिछाई जाने वाली पानी की पाइप के कारण खराब हुए रास्तों को लेकर आमजनों का आक्रोश दिखाई पड़ा। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने कार्यदायी संस्था एटीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए मोहर्रम से पहले सभी ताजिया मार्गों को वैकल्पिक रूप से सही कराया जाए। एटीएस प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर ने कहा कि 04 जुलाई तक सभी ताजिया मार्गों को वैकल्पिक रूप से सही करा दिया जाएगा।


टांडा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों व आमजनों को आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पानी सप्लाई, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि पूर्व वर्षो की तरह रहेगी। विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि मोहर्रम से पूर्व सभी बिजली के लटके तारों को सही करा लिया जाएगा जिससे बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान ना रहे।
टांडा पुलिस उपाधीक्षक शुभम कुमार सिंह ने कहा कि सभी हल्का दरोगा को अपने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर किसी भी तरह की समस्याओं नोट कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। श्री शुभम ने कहा कि अराजकतत्वों पर नज़र रखी जा रही है और माहौल खराब करने का प्रयास मात्र करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी तजियादारों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समय से पूर्व हल कर लिया जाएगा। सीओ श्री शुभम ने कहा कि इमाम चौक पर कोई भी निर्माण कार्य कराने से पहले अपने थाना पर सूचना अवश्य दे दें जिससे किसी तरह का कोई विवाद न पैदा हो सके।
उक्त मौके पर एसडीएम न्यायिक शशि शेखर, टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल, होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन, नगर पालिका आरआई राकेश कुमार गौरव, विद्युत जेई अशोक कुमार, सैय्यद काज़िम रज़ा उर्फ राजा नजमी, सैय्यद कसीम अशरफ, मुजीब अहमद सोनू, काशिफ अंसारी, अब्दुल माबूद, अमित जायसवाल, इमरान गांधी, शकील सभासद, ज़ाहिद उर्फ छोटू सभासद, नवाब सभासद, सैय्यद शान, पकड़ी के ऐलिया रिज़वी, ऐमन रिज़वी, अनवार आलम, हकीम जी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.