अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर के पदमपुर में मिथिलेश कुमार यादव द्वारा संचालित मोबाइल की दुकान रंजन पुत्र सूबेदार निवासी बभनपुरा राजेसुल्तानपुर 04 वर्ष पहले मोबाइल का काम सीखता था और फिर अपने दोस्त ऋषभ गोस्वामी पुत्र स्व. योगेंद्र निवासी बटेलीपुर अलापुर के साथ मिलकर दुकान में चोरी कर लिया।
चोरी करने से पहले दुकान पर जाकर सीसीटीवी कैमरा, दुकान खुलने बन्द होने का समय आदि पता किया और फिर बड़ी सफाई के साथ चोरी कर लिया तथा ढोलबजवा में ऋषभ द्वारा मोबाइल दुकान खोल कर चोरी के सामानों की बिक्री की जाने लगी। पुलिस ने मुखबिरों की मदद व सीसीटीवी फुटेज़ के आधार पर ऋषभ गोस्वामी व रंजन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 अदद कीपैड मोबाइल, 07 अदद एंड्राइड मोबाइल, 48 अदद मोबाइल कवर, 8 मोबाइल बैट्री, 03 डाटा केबिल, 01 डीसी चार्जर, 05 रैनबो यूएसबी डाटा केबिल, 01 ट्रैवल अडॉप्टर, 03 होल्डर आदि बरामद कर लिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 180/25 में धारा तरमीम करते हुए दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है।




