WhatsApp Icon

रास्ता भटकी मूक बधिर महिला के काम आई मित्र पुलिस, क्षेत्र में हो रही है सराहना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ रास्ता भटक कर इधर उधर घूम रही मूक बधिर महिला को प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सिपाहियों ने उसका पता लगाते हुए सकुशल उसके घर पहुंचाया जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।


गुरुवार लगभग 11 बजे आलापुर थानाक्षेत्र में अपने 04 वर्षीय पुत्र को लेकर भटक रही। 30 वर्षीय मूक बधिर महिला की सूचना पर आलापुर पुलिस अपने मित्र मदद वाले रूप में आ गई। महिला लिखने पढ़ने में भी असमर्थ थी। आलापुर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आलापुर ने तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल उपेंद्र मोहन यादव, कांस्टेबल अमलेश यादव, महिला कांस्टेबल अंजू सिंह के द्वारा महिला को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर और उसे खिलाते पिलाते हुए उसके इशारे से पूछते पूछते उसके घर (मायके) परसौली जदईपुर थाना जहांगीरगंज पहुंची जहां उसकी मां मेवाती पत्नी राधेश्याम व भाई दिलीप पुत्र राधेश्याम को सकुशल सुपुर्द किया गया। मां मेवाती देवी के द्वारा बताया गया कि यह मेरी बेटी है, और इसका नाम रेनू प्रियदर्शी है। जो आज अर्थात गुरुवार को ही सुबह 06 से ही अचानक घर से निकल गई थी, जिसको हम सब काफी खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चल पा रहा था, हम सब काफी परेशान थे। उन्होंने मित्र पुलिस का धन्यवाद दिया जिन्होंने सकुशल उनके घर तक पहुंचाया। मित्र पुलिस का मानवता वाला रूप देख कर क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

ईद पर इंसानियत की मिसाल: हेल्प प्वाइंट एनजीओ ने बांटी सैकड़ों ईद किट, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान

टाण्डा में 23 मार्च को हज तरबियत कैम्प, इस वर्ष जलालपुर में नहीं लगेगा शिविर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.