WhatsApp Icon

दरगाह मेला परिक्षेत्र में दिन रात कराई जा रही है सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी, पार्किंग आदि का इंतेज़ाम : ओमकार गुप्ता

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा परिक्षेत्र में स्थित सैय्यद सुलतान मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह पर 639वें वार्षिक उर्स व मेला जारी है। मेला परिक्षेत्र काफी दूर में फैला हुआ है। उक्त मेला की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा द्वारा उठाई जा रही है। मेला परिक्षेत्र में प्रकाश, साफ सफाई, पार्किंग सहित खोया पाया केंद्र, मोबाइल शौचालय, मेडिकल कैम्प, अग्निशमन व्यवस्था, क्रेन आदि की व्यवस्था की गई है।

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पूर्व वर्षों से भी बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहनों के लिए पूर्व के पार्किंग स्थान के अलावा 10 अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था बसखारी जलालपुर मार्ग पर की गई है तथा पूरे मेला क्ष्रेत्र में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरा की मदद से निगरानी की जा रही है। मेला में साफ सफाई के लिए तीन शिफ्ट में दिन रात ड्यूटी लगा कर सफाई कराई जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना होने पाए। मोबाइल शौचालयों का अलावा पानी के टैंकर भी जगह जगह पर लगवाए गए हैं एवं रुट मैप की होल्डिंग प्रमुख चौराहों पर लगाई गई है जिससे दूर दराज से आने वाले जायरीनों को मेला परिक्षेत्र समझने में आसानी हो। नगर पंचायत द्वारा खोया पाया कैम्प भी स्थापित किया गया है तथा मंगलवार से नगर पंचायत में फ्री मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा छोटा बड़ा क्रेन की व्यवस्था की गई है जिससे कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर काम आ सके एवं अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था कराई गई है।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा ने 639वें वार्षिक उर्स व मेला के दौरान मेला परिक्षेत्र में शिफ्टवार सफाई कर्मचारियो की ड्यूटी, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय, सीसीटीवी, पानी टैंकर, फ्री मेडिकल कैम्प आदि की व्यवस्था की गई है।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.