अम्बेडकरनगर: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की सामाजिक सांस्कृतिक समिति द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल आडोटोरियम में मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गत वार्षिकोत्सव में समयाभाव के कारण मंजरी 2025 का भव्य आयोजन गुरुवार देर रात्रि में प्रधानाचार्य डॉक्टर आभास कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रसिद्ध शायर व मंच संचालक नदीम फर्रुख के संचालन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से हंसवर स्टेट के नरेंद्र मोहन संजय सिंह व मेराजुद्दीन किछौछवी मौजूद रहे।
सामाजिक सांस्कृतिक समिति द्वारा संजय सिंह, मेराजुद्दीन किछौछवी, प्रिंसिपल आभास कुमार सिंह,मुशायरा कन्वीनर प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर ज़हीर अहमद, डॉक्टर प्रमोद यादव, डॉक्टर अमित पटेल आदि को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। मंजरी 2025 में जहा हिमांशी बावरा, निकहत मुरादाबादी व अंजुम सहर ने श्रंगार रस की रचनाएं पेश किया वहीं बिहारी लाल अम्बर, विकास बौखल, पीयूष अग्निहोत्री, हलचल टांडवी व इंसाफ टांडवी ने जहां हास्य रचनाओं से श्रेताओं को लोटपोट किया। मंजरी 2025 में अदब शाला के फाउंडर डॉक्टर हसन सईद जलालपुरी सहित अर्शी टांडवी व रिटायर्ड जेल अधिकारी शशिकांत बहरपुरी आदि ने गंभीर रचनाएँ पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान मेडिकल कालेज के चिकत्सकों सहित सभी स्टॉफ व छात्र छात्राओं ने खूब आन्नद लिया। प्रधानाचार्य डॉक्टर आभास कुमार सिंह द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक समिति सहित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।





