अम्बेडकरनगर: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सददरपुर में प्रधानाचार्य अमीरुल हसन व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी के बीच गुरुवार शाम में जमकर विवाद हुआ जिसके बाद प्रधानाचार्य भाग खड़े हुए जबकि जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों लोग उनके कक्ष में बैठ गए जिसके बाद प्रशासनिक अमला पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के एक कार्यकर्ता का सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गया था जिसको जिला अस्पताल महामाया मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि महामाया मेडिकल कालेज में घायल भाजपा कार्यकर्ता से एक लाख रुपया की डिमांड की गई
जिससे नाराज़ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तैयारी अपनी टीम के साथ महामाया मेडिकल कालेज पहुंच कर प्रधानाचार्य के समक्ष एक लाख रुपया (पचास पचास हज़ार की दो गड्डी जो टेबल पर नज़र आ रही है) देकर इलाज़ करने को कहा जिसको लेकर दोनों के बीच बड़ी बहस हो गई और इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों का गुस्सा देख प्रधानाचार्य कार्यालय छोड़ कर गायब हो गए लेकिन जिलाध्यक्ष अपनी टीम साथ उनकी ऑफिस में ही धरना पर बैठ गए जिसकी सूचना पर अपर जिलाधिकारी, एडिशनल एसपी, अकबरपुर व टाण्डा एसडीएम एवं कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक टेबल पर एक लाख रुपया पड़ा हुआ है और एडीएम व एडिशनल एसपी की मध्यस्थता से प्रधानाचार्य व भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच वार्ता जारी है।





