WhatsApp Icon

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर एकलव्य स्टेडियम सहित पूरे जनपद में हुआ भव्य कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम, पोस्टर पेंटिंग, सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम किया गया।जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा रंगोली, पोस्टर पेंटिंग का अवलोकन किया गया।जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। साथ ही साथ उपस्थित किन्नरों द्वारा भी गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्कूलों/ कॉलेजो के छात्र/छात्राएं, दिव्यांगजन तथा जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी की हजारों की संख्या में प्रतिभाग लिया गया। उपस्थित छात्र – छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया जिसमें भारत का नक्शा भी बनाया गया।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर मतदाताओं द्वारा लिया जाने वाला शपथ जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार जायसवाल, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ,तहसीलदार अकबरपुर,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, तथा कलेक्ट्रेट/तहसील अकबरपुर के अधिकारी /कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों स्कूली बच्चों की उपस्थिति में दिलाया गया –
उक्त मौके पर शपथ लिया गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जनवरी 2024 चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम ” वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम है*। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच मतदान के लिए जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें सक्षम, सशक्त और जिम्मेदार मतदाता बनाना है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीओं के विशेष पुनरीक्षण 2024 में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए विधानसभा से कुल 12 बीएलओ (जिसमे 4 बीएलओ अकबरपुर बाकी 04 विधानसभा के दो दो बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पहली बार मतदाता बने कुल 10 युवा मतदाताओं को जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा मतदाता जागरूकता बैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता हेतु क्षेत्रवार निर्धारित कार्य योजना के अनुसार समस्त मतदेय स्थलों एवं हाट/बाजार में चलाई जाएगी। जिसके लिए निर्धारित कार्य योजना उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी की जा चुकी है।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर द्वारा किया गया।
इसके पूर्व जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा टी एनपीजी कॉलेज टांडा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में हजारों छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया तथा मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा भी बनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण 2024 में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए विधानसभा टांडा के पांच बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा पहली बार मतदाता बने पांच युवा मतदाताओं को जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित वृद्ध जनों को साल देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य है, अपने देश की लोकतंत्र के प्रति पूर्ण आस्था रखेते हुए, बिना किसी प्रलोभन से मतदान करें और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी ने निर्वाचन की महत्ता को बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ मतदान कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा को बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान में अपना भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। हमारे समाज से ही देश का निर्माण होता है. हर व्यक्ति को देश के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करना होगा तभी हम अपने लोकतंत्र की मर्यादा को बनाये रखने में सफल होगें। इसी प्रकार के राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में टाण्डा स्थित टीएनपीजी कालेज में मतदान जागरूकता कार्यक्रम व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया
जलालपुर उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में युवा मतदाताओं तथा विभिन्न विद्यालयों के भावी मतदाताओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मतदाता दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुभाष सिंह व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रथम बार मतदाता बने युवाओं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं तथा प्रशासनिक अमले के साथ मतदाताओं को जागरूक करने व वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य के साथ निकली मतदाता जागरूकता रैली तहसील परिसर से प्रारम्भ होकर उपनिबंधक कार्यालय, मालीपुर त्रिमुहानी, जमालपुर चौराहा, सब्ज़ीमंडी, सरायचौक, यादव चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

अन्य खबर

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.