चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम
अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी गुरुवार को चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अन्तर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता ने देर हुए बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक किये जाने हेतु 25 जनवरी को जनपद स्तर पर माध्यमिक एवं स्नातक/परास्नातक शिक्षण संस्थानों के लगभग 5300 छात्र/छात्राओं द्वारा राजकीय एकलव्य स्टेडियम, अकबरपुर में भारत के मानचित्र पर एकत्रित होकर मतदाता शपथ लिए जाने एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गीत, मतदाता जागरूकता गीत, मतदाता जागरूकता नृत्य, पोलिंग बूथ मंचन, सामूहिक नृत्य, एकाकी मंचन, नुक्कड़ नाटक व स्लोगन मंचन आदि का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे समस्त एकत्रित छात्र/छात्राओं एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से मतदाता शपथ लिया जायेगा। मतदाता शपथ के पश्चात् छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।





