WhatsApp Icon

मतदान से पूर्व सभी घरों में पहुंचाई जाएगी मतदाता पर्ची : जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

26 अप्रैल तक फार्म 6 किया जाएगा जमा

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर टांडा के ऑडिटोरियम हाल में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टांडा के बीएलओ/ सुपरवाइजर एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ /सुपरवाइजर एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तैयारियो के बारे में पूछा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान दिनांक से पूर्व घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने हेतु बीएलओ/सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान समस्त बीएलओ को अवगत कराया गया कि 26 अप्रैल तक फॉर्म 06 प्राप्त किया जा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ /सुपरवाइजर तथा समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों का अक्षरस पालन सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा की दशा में कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो, आडियो लगाई जा सकती है। इस प्रकार अगर कोई लोकसभा सामान्य निर्वाचन का प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से शिकायत कर सकता है शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा यदि शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.