सारे काम छोड़ दो – सबसे पहले वोट दो – 25 मई 2024 गुरुवार को करें मतदान
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर) आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिसको लेकर गाँव से लेकर शहर तक पूरा प्रशासनिक अमला संभ्रांत लोगों के सहयोग से पूरी लगन से लगा हुआ है।
जिस कड़ी में भियांव ब्लाक के बाबा राम नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह और तहसीलदार संतोष कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विरहा गायक मुन्नालाल का विरहा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया तथा कालेज के छात्र-छात्राओ द्वारा रंगोली, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के प्रति नागरिको को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओ को संबोधित कृते हुए अधिक से अधिक मतदान करते और लोगो को मतदान कराने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षक, सहित अन्य स्टाप मौजूद रहे वहीं जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार के नेतृत्व में जलालपुर नगर क्षेत्र के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर, के छात्र छात्राओं द्वारा जलालपुर तहसील प्रांगण से मतदाता रैली निकलते हुए यादव चौराहा, सराय चौक, डाकखाना, होते हुए मालीपुर तिराहा, जमालपुर चौराहा से होते हुए तहसील प्रांगण में रैली का समापन हुआ। इस मौके पर सारे काम छोड़ दो सबसे पहले और दो, जन जन की है यही पुकार, वोट डालना है सबका अधिकार जैसे नारे और स्लोगन की तख्तियां लिए पूरे नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगो से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया। कार्यक्रम के समापन पर तहसील प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर अपने-अपने विद्यालय के लिए रवाना कर दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार हुबलाल, नायब तहसीलदार अमरीष कुमार, मुकेश कुमार सर्वेश प्रजापति रजनीशवर्मा, रविकांत लेखपाल, नरेंद्र देव इंटर कालेज प्रधानाचार्य लख्मीचंद जीजीआईसी प्रधानाचार्य आशा वर्मा अन्य मौजूद रहें।





