WhatsApp Icon

खेल खेल में तालाब के किनारे पहुंचे मासूम भाई बहन की डूबने से मौत

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: खेल खेल में तालाब के किनारे पहुंचे दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मासूम बच्चों के शव को देखकर हजारों लोगों की आंखे नम हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर नसुल्लाहपुर गांव निवासी रुकुम केश वर्मा पुत्र रामनिहाल के दो बच्चे पुत्री ओजस्वी 4 वर्ष व आयुष 3 वर्ष जो स्कूल बैग लेकर घर से अपनी मां को खोजते हुए तालाब की तरफ निकले थे लेकिन देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू किया तो कुछ ग्रामीण जो दोनों बच्चों को तालाब की तरफ जाते देखा था बताया। ग्रामीणों ने जब तालाब में तलाश शुरू की तो दोनों बच्चों का शव तालाब से बरामद हुआ। दोनों बच्चों के शव को देखकर लोगों की रूह कांप उठी हर आंखे नम हो गई। सूचना पर पहुंचे हेडकांस्टेबल राजेश यादव, कमलेश यादव के द्वारा शव को बाहर निकाला गया
थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार राय ने बताया कि दोनों बच्चों के डूबने की सूचना पर पुलिस बच्चों के शव को बाहर निकाल शव का पंचनामा किया परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया वहीं तहरीर भी नहीं मिली है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.