WhatsApp Icon

मंत्री नन्दी का सपा पर प्रहार – कहा विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं

Sharing Is Caring:

 

अंबेडकरनगर: भाजपा ने अपने कार्य और कार्यक्रम को सोशल मीडिया नेटवर्किंग के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए लोक सभा की बूथ स्तर तक के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में आयोजित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,संयोजक अवधेश द्विवेदी,सोशल मीडिया प्रभारी राना रणधीर सिंह,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,कार्यक्रम संचालक मनीष मिश्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के देश और जनहित की योजनाओं एवम कार्यों को पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।विश्व के हर देश संकटकाल में भारत की ओर आशा भरी नजरों से देखते हैं। 500 सौ वर्षों से प्रभु श्री राम लला की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की पूर्वजों के संघर्ष में विजय भाजपा सरकार के नीतियों से मिल पाई है। कहा कि कोरोना काल में जब देश के विपक्षी दल घरों में दुपके थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने जान की बाजी लगाकर लोगों के बीच में जाकर उनकी सेवा किया।कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब,किसान,युवा, व्यवसाई सहित सभी की हितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।विदेशों में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने लोक सभा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय को लाखों मतों से जीत दिलाने का आवाहन किया।
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने समाजवादी पार्टी पर खुल कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की पार्टी के डीएनए में तुस्टीकरण विरासत में मिला है। मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश के जाने पर उन्होंने कहा कि उस पर चर्चा करना समय को व्यर्थ करने के बराबर है। श्री नन्दी ने कहा कि विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं मिल सकती है। उन्होंने सपा को अपराधियो को पालने पोसने वाली पार्टी बतया और कहा कि बार बार प्रत्याशी बदलना थूक कर चाटने वाली कहावत सच साबित हो रही है।
लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है।देश की गरीब जनता को पक्का मकान,सड़क,स्वाथ्य,शिक्षा,युवाओं को नौकरी और रोजगार दे कर उन्हें समृद्ध किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिले के लाखों गरीबों की निःशुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड,प्रधानमंत्री आवास दिया है।चारों तरफ जनपद की सड़कें चमचमा रही हैं। सपा बसपा की सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। भाजपा सरकार में कानून का राज है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित शामिल रहे भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनहित के ऐतिहासिक कार्यों के बल पर भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय लोक सभा चुनाव में 2 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर लोक सभा में क्षेत्र के विकास की गति को धार देंगे।सांसद रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में अंबेडकर नगर लोक सभा देश की आदर्श लोक सभा में गिना जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से जन जन तक सरकार की नीतियों और कार्यों को पहुंचाए जाने का आवाहन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर वर्मा,मनोज मिश्र,आदर्श चौधरी,रमेश गुप्ता,संजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,मौसम वर्मा,आनन्द वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, लोक सभा मीडिया संयोजक विवेक पाण्डेय,बजरंगी पाठक,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

अन्य खबर

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.