WhatsApp Icon

बाढ़ से पूर्व घाघरा के बीच कछार में पहुंची पशु चिकित्सालय की टीम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बरसात के मौसम में घाघरा नदी में बाढ़ की संभावना काफी अधिक होती है। बाढ़ के दौरान मानव जीवन के साथ गोवंशों की रक्षा एवं उनमें पनपने वाली बीमारियों की भी संभावना काफी बढ़ जाती है।


पशु चिकित्सालय टाण्डा द्वारा बाढ़ से पूर्व ग्राम मांझा उल्टहवा के पशुओं की रक्षा व जागरूकता अभियान हेतु विशेष चलाया जा रहा है।

Oplus_0

बरसात के दौरान पशुओं में गला घोटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम पशु चिकित्सालय टांडा की टीम के तरफ से चलाया गया। मांझा उल्टाहवा पहुंची पशु चिकित्सालय टीम ने 709 पशुओं का टीकाकरण किया तथा साथ में 273 पशुओं को कृमि नाशक दवा भी नि:शुल्क वितरण किया। टाण्डा पशु चिकित्सालय के वेटरनरी फार्मासिस्ट मसलाहुद्दीन खान के नेतृत्व में पहुंचे महेंद्र गौतम, सरबजीत सेंगर, रामदयाल यादव, मोनू, किशन वर्मा ,सुशील कुमार, अर्शे आलम ने टीकाकरण में पूरा योगदान किया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान एसपी यादव विजय यादव रामसुंदर आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.