WhatsApp Icon

उर्से मखदूम अशरफ में पूरी शान व शौकत से निकला मलंग जुलूस – चादर पोशी कर मांगी विशेष दुआएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दरगाह किछौछा में 08 दिवसीय उर्से मखदूम अशरफ की धूम शुरू हो गई है। परम्परानुसार पहला जुलूस पूरी शान व शौकत के साथ मलंग गुलाम रसूल बाबा की खानकाह से सज्जादानशीन मो.आलम शाह मलंगों के लाव लश्कर के साथ निकल कर मुख्य आस्ताना पर पहुंच कर चादर पोशी की रस्म अदायगी की गई।

चादर की रस्म के बाद सहन आस्ताना पर विश्व शांति व कल्याण के लिए विशेष दुआएं की है जिसके बाद जुलूस पुनः मलंग गुलाम रसूल बाबा की खानकाह पहुंच कर समाप्त हुआ। उक्त मौके पर मलंग सज्जादानशीन मो.आलम शाह के साथ समाजसेवी मो.कलाम शाह, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, मो.इरफान शाह, दबीर अहमद शाह, डॉक्टर मो.अकरम शाह, मो.इब्राहिम खान, फैज़ान खान, जुहैब खान, मो.इमरान शाह, मो.जिलानी शाह, अहमद जिलानी शाह, मेंहदी हसन, नूर मोहम्मद शाह उर्फ मजनू, गफ्फूर शाह, मो.सादिक शाह, हकीकुल्लाह शाह, गुड्डू शाह, इश्तियाक शाह, मो.अख्तर शाह, अब्दुर्रहमान शाह, मो.नदीम शाह, मो. हयात शाह, सोनू शाह, नूर मोहम्मद शाह, ताज मो.शाह, फ़ैज़ मोहम्मद शाह, फखरू शाह, अज़ीम शाह, खलील आलम शाह, मो.सलाम शाह, जमादार शाह, मो.शमीम शाह आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष बसखारी संत कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व व्यवस्था में जुटे नज़र आए।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.