WhatsApp Icon

दो दिन पूर्व लापता बुजुर्ग का नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस ने दर्ज की रपट

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा से दो दिन पूर्व अचानक लापता हुए 55 वर्षीय बुजुर्ग का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सका है। परिजनों ने पुलिस से मदद की गोहार लगाई जिसके बाद अलीगंज पुलिस ने रपट लिख कर तलाश शुरू कर दिया है।


टाण्डा नगर व अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्लाह काजीपुरा कसाई टोला निवासी शमीमा बानो ने अलीगंज पुलिस से मदद की गोहार लगाते हुए बताया कि उनके 55 वर्षीय पति मोहम्मद मक्की गत 02 अगस्त शनिवार की दोपहर लगभग 02:45 बजे बिना कुछ बताये घर से निकल गए और देर रात्रि तक वापस नहीं लौटे। दावा किया गया कि हर संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए आमजनों से गुमशुदा मोहम्मद मक्की के सम्बन्ध में 9454402879 पर सूचना दें अथवा उनके परिजन को मोबाइल नंबर 6386779591 या 9555587067 पर सूचना देने का कष्ट करें जिससे परिजनों की परेशानी कम हो सके।

अन्य खबर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

टाण्डा-मया मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध दंपति घायल, एम्बुलेंस न पहुंचने से आक्रोश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.