WhatsApp Icon

शारदा सहायक नहर में महिला का और गंदा नाला में युवक का मिला शव – जानिए घटनाक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गुरुवार की सुबह सुबह शारदा सहायक नहर में एक महिला का शव मिलने का शव मिलने की जहां सूचना मिली वहीं एक गन्दा नाला में भी एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि गत 30 जुलाई को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर उसरी माइनर के पास नहर में कूदने वाली महिला का शव सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर शिवली गेट के पास महिला का शव बहता हुआ बरामद हुआ जिसकी पहचान करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दूसरी तरफ अकबरपुर नगर क्षेत्र के हाइडिल के पास स्थित नाला में एक युवक का शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख़्त विनोद मौर्य पुत्र चुन्नी लाल मौर्य निवासी मीरणपुर अहिराना के रूप में हुई। सीओ सिटी श्री देवेंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक विनोद अत्यधिक शराब का आदी था जिसके कारण नाला में गिरने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे ने लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.