अम्बेडकरनगर: दुकान से काम कर साइकल से घर वापस जा रही युवती से मोटर साइकल सवार तीन युवकों द्वारा वेतन का पैसा छीनते हए जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। हल्ला गोहर पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर बंधक बना लिया जबकि घटना में शामिल दो अन्य युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू करने का दावा किया है।
मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि जलालपुर कस्बे में संचालित मेहरोत्रा रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करने के बाद देर शाम में वापस जा रही थी कि मालीपुर रोड स्थित बेल्हा गांव के पास पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन युवक द्वारा साइकिल के आगे अपनी मोटर साइकिल खड़ा कर छेड़खानी करते हुए वेतन का पैसा छीन लिया तथा दोनों हाथ पकड़ कर युवती को उठाते हुए अपनी मोटर साइकल पर जबरन बैठाने का प्रयास करने लगे जिससे भयभीत हुई युवती ने विरोध करते हुए हल्ला गोहर मचाया जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक और मोटर साइकल को पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने पकड़े गए युवक थाने ले आई। पीड़ित युवती ने सुबह पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।





