WhatsApp Icon

अकबरपुर में कानून का मर्डर: तलवार लहरा कर सड़क पर नंगा नाच, पुलिस मूकदर्शक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का मामला सामने आया। महफ़िल कैफे के सामने कुछ युवाओं ने जन्मदिन मनाने के नाम पर सड़क जाम कर दी और तेज़ डीजे पर देर रात तक तलवार लहरा कर नाचते गाते रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।


रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में घंटों सड़क जाम रहने से यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां आने जाने वालों को काफी मुश्किलें हुई, वहीं आसपास के घरों में रहने वाले लोग तेज़ कानफोड़ू आवाज़ से परेशान होते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस को थी, इसके बावजूद चन्द कदम की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न डीजे बंद कराया गया और न ही सड़क को खाली कराया गया। इससे लोगों में यह संदेश गया कि मनबढ़ युवाओं को पुलिस का कोई भय नहीं है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क जाम और डीजे पर नृत्य एवं तलवार से केक काटने व तलवार लहरा कर डांस करने का दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई न होना लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क जाम करना और देर रात तक डीजे बजाना स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है। इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
लोगों ने मांग की है कि वीडियो के आधार पर आयोजकों, डीजे संचालक और संबंधित कैफे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाए।
जनता का स्पष्ट सवाल है कि यदि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में इस तरह की अराजकता पर समय रहते कार्रवाई नहीं होगी, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करता है, या फिर यह घटना भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दफन होकर रह जाएगी।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.