WhatsApp Icon

मदरसा में अध्ययनरत कक्षा 08 के छात्र छात्राओं को दी गई बिदाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मदरसा शम-ए-हक़ इस्लामिया रसूलपुर मुबारकपुर का विदाई समारोह पूरे हर्षोल्लाष के साथ सकुशल सम्पन्न।


प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर में स्थित मदरसा शम ए हक़ इस्लामिया में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 08 के कुल छात्र-छात्राओं की विदाई जूनियर कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने दिया। इस दौरान छात्र छात्राओं के मध्य जहां स्कूल छोड़ने का गम था तो वहीं अगली कक्षाओं में प्रवेश लेकर पढ़ाई करने का हौसला भी दिखा। विदाई समारोह की अक्षयता मदरसे के अध्यक्ष तौकीर अहमद व संचालन मदरसे के प्रिंसिपल फिरोज़ अख्तर ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हज़रत मंसूर मियां विशिष्ठ अतिथि के रूप में मोहम्मद जावेद सिद्दीकी एडवोकेट, अब्दुल माबूद एडवोकेट मौजूद रहे और अपने वक्तव्य पेश किए ।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंसूर मियां ने जहां बच्चे बच्चियों को अच्छी तालीम हासिल की नसीहत दी तो वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने बच्चों को मोबाइल से गुरेज़ करने की नसीहत दिया। इस दौरान मदरसे के सदर तौकीर अहमद, मैनेजर हाजी शफीक अहमद, खजांची इरफान अहमद, सिकरेट्री रमज़ान अली व मोहम्मद रमज़ान, अमीर हसन, ताज मोहम्मद, मोहम्मद यासीन आदि सदस्य गण मौजूद रहे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.