WhatsApp Icon

मधु मख्खियों के झुंड ने फिर किया हमला, दर्जनों लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर के उस्मापुर में स्थित पीपल के पेड़ पर लगे मधु मक्खियां के झुंड के हमले से दर्जनों लोग जख्मी हो गए जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसमापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ते लगा हुआ है। मंगलवार शाम लगभग 05 बजे अज्ञात कारणों से मधुमक्खियों का झुंड आसपास के लोगों पर अचानक जबरदस्त हमला कर दिया जिसके कारण आसपास के लोगों में भगदड़ मच गया। जहां से ज्यादातर लोग किसी प्रकार वहां से भाग गए लेकिन वहीं पर बैठी 90 वर्षीय वृद्धा कुमारी देवी पत्नी नंदा निवासी उसमापुर, ठेले पर समोसे की दुकान लगाये भगवती प्रसाद निवासी गंजा, स्थानीय दुकानदार सिद्धार्थ प्रजापति पुत्र जगतु निवासी उस्मापुर, तथा रामजीत पुत्र दिल बहार निवासी जमौली सहित दर्जनों लोगों को मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल कुमारी देवी, रामजीत, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर ले गई। जहां कुमारी देवी के गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं राम जीत, भगवती प्रसाद, और सिद्धार्थ प्रजापति को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ पर लगे मधुमक्खियां के झुंड के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह में मधु मख्खियों का यह तीसरा हमला है जिससे स्थानीय लोग हैरान व परेशान हैं।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.