अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व रात्रि में छप्परनुमा घर (मड़हा) में दबंगों द्वारा आग लगा दिया गया लेकिन स्थानीय पुलिस शिकायत के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है जिससे नाराज़ पीड़ित पक्ष ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत करते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
मामला हंसवर थानाक्षेत्र के फिदाई गणेशपुर का बताया जा रहा है जहां अनुसूचित जाति के बुद्धू पुत्र संतू मड़हायुक्त मकान में अपने परिजनों के साथ रहता है और मड़हा में भैंस बकरी पालता है। गत 19 जून की रात्रि में श्यामजीत, राम सागर, अभिषेक तिवारी, उत्तम तिवारी एक जुट होकर उसके दरवाजे पर आए और मड़हा में आग लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि बड़ी मुश्किल से पशुओं को बचाया और गोहार लगाई लेकिन आग में पूरी गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित बुद्धू ने पुलिस कप्तान से शिकायत करते हुए दावा किया कि विपक्षियो को आग लगाते स्वयं देखा जिसकी लिखित शिकायत हंसवर थाना पर किया लेकिन ना तो कोई रीसिपिंग दी गई और न ही विपक्षियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई।
बहरहाल मड़हा युक्त घर को आग लगने वाले दबंगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के लिए पीड़ित ने पुलिस कप्तान से गोहार लगाई है और अब देखने वाली बात होगी कि पीड़ित को कितने समय में इंसाफ मिलता है





