अम्बेडकरनगर: मां के अवैध संबंध को बर्दाश्त ना करने वाले पुत्र ने अपने सहयोगी मित्र के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया जिसके 04 माह बाद टाण्डा कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव को क्षतिविक्षत हालत में बरामद कर लिया है।
मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के भरहां गाँव निवासी 32 वर्षीय नीरज प्रजापति उर्फ बबलू पुत्र बनवारी अचानक गायब हो गया था जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई लेकिन गत 22 अगस्त को नीरज की पत्नी द्वारा टाण्डा कोतवाली में चार माह पूर्व गायब पति के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा नीरज प्रजापति उर्फ बबलू की जांच की जा रही थी तो पता चला कि आरोपी गुलफान द्वारा अपनी प्रेमिका से नशे की हालत में बात करते हुए हत्या की बात कबूल किया था।
उक्त मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम पांडेय पुत्र महेंद्र पांडेय व गुलफाम पुत्र जयगम निवासी गण भरहां कोतवाली टाण्डा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूंछ तांछ किया तो शुभम पांडेय ने बताया कि नीरज प्रजापति को ताड़ी पिलाने के लिए भुल्लू का पुरवा पकड़ी जंगल की बाग में ले गए और खूब नशा कराने के बाद चाकू से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा शव को पास के खेत (नाला) के नीचे दफन कर दिया है। हत्यारोपी शुभम ने बताया कि मृतक का उसकी मां के साथ अवैध सम्वन्ध था जिसकी बात जगह जगह बता कर उसकी बेइज्जती करता था जिसके कारण उसने हत्या कर शव को गायब कर दिया था। हत्यारोपियों की निशान देही पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार के नेतृत्व में टाण्डा कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह व एसएसआई वेद प्रकाश यादव के साथ एसआई प्रशिक्षु अजय कुमर, एसआई प्रशिक्षु अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार गौतम व फूल चन्द्र तथा कांस्टेबल मनोज, संतोष तिवारी, सरफराज अली, राजकुमार आदि के प्रयास से क्षतविक्षत शव को जेसीबी से खुदवा कर गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।





