WhatsApp Icon

अटल भवन में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह व गोष्ठी सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अटल भवन पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के चाचा के निधन पर दो मिनट का मौन

अम्बेडकरनगर: भाजपा ने लोकतंत्र के अध्याय में सबसे काले दिन के रूप में मशहूर आपातकाल ‘काला दिवस’ पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह और गोष्ठी आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक दीपक तिवारी ने किया।


आपात काल काला दिवस के रूप में मनाए जाने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने दुनियां छोड़ कर जा चुके लोक तंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को राम लीला मैदान में आयोजित लाखों लोगों की विशाल जनसभा को सम्बोधित करने आए लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जनसभा के बाद कांग्रेस की इंदिरा गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बौखला गई जिसका परिणाम निकला कि इंदिरा गांधी ने उसी रात 12 बजे आपात काल की घोषणा कर दिया।आपातकाल की घोषणा के बाद देश भर में लोक तंत्र की हत्या कर,संविधान को रौंदते हुए नेताओं, समाज सेवियों को जेलों में बंद कर प्रताड़ना देना और प्रेस पर पूर्ण वैन लगा कर लोगों की आवाज को दबाया गया। कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या किया, संविधान को 90 बार संशोधित कर संविधान की मूल भावनाओं को कुचला वही पार्टी आज संविधान की दुहाई देते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक तंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से संविधान की बात करती है उसके ही बड़े नेता राहुल गांधी जी ने लोक सभा में अपनी ही सरकार की विधेयक को फाड़ा था।क्या यही लोक तंत्र और संविधान की मूल भावना का आदर है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा संविधान का आदर किया है और किसी को भी संविधान की मूल भावनाओं से छेड़ छाड़ करने देंगे। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र सेनानियों को जो यातनाएं कांग्रेस सरकार ने दी थी वह भयावह थी।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के चाचा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा कर शोक व्यक्त किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि मुख्य अतिथि मंत्री सतीश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने लोक तंत्र सेनानी संघ जिलाध्यक्ष राम शंकर गुप्ता,महामंत्री राम प्रकाश यादव,मीडिया प्रभारी मग्घू राम विमल,आशा राम वर्मा, श्रीपति चौधरी,पेशकार, राम रूप मौर्य,जमीरूल निशा,राजकुमारी सिंह, अली हुसैन, राम केवल मौर्य सहित कई अन्य लोक तंत्र सेनानियों को शाल और राम चरित्र मानस भेंट कर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधा वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय, सुनील पासवान,राम किशोर राजभर,अशोक उपाध्याय, राम बक्श सिंह, अमित पाण्डेय, जय राम सांगवानी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.