अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार हो जाने से कोतवाली में हड़कम्प मच गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पहरे पर मौजूद संतरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पाण्डेय ने बताया कि एक बालिका के अपहरण के पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी धर्मेंद्र पुत्र परतोस निवासी परस रामपुर थाना इब्राहिमपुर पर आरोप था कि कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर भागा था । आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। शाम को पहरे पर लगे संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। प्रथम दृष्टया संतरी की लापरवाही पाई गई है। उसे लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्तुत की जा रही है।





