WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बैठाई जांच

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा उपजिलाधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने विकास कुमार लेखपाल बढियानी कलाँ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार बसखारी को जांच सौंपी दिया है।


टाण्डा तहसील परिक्षेत्र के बढियानी कलां में कार्यरत विकास कुमार लेखपाल के खिलाफ कानून-गो काली प्रसाद द्वारा एसडीएम टाण्डा को शिकायती पत्र देते हुए वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया था। टाण्डा एसडीएम के आदेश पर जांच अधिकारी टाण्डा तहसीलदार ने विकास कुमार लेखपाल को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के विपरीत कार्य करने का दोषी पाया गया जिसके बाद टाण्डा एसडीएम अरविंद त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से विकास कुमार लेखपाल को निलंबित कर दिया तथा नायब तहसीलदार बसखारी को जांच अधिकारी बनाने हुए निर्देशित किया कि विकास कुमार लेखपाल के खिलाफ अविलम्ब आरोप पत्र तैयार करें।
बहरहाल टाण्डा एसडीएम द्वारा विकास कुमार लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने से हड़कम्प मच गया है।

अन्य खबर

रात के अंधेरे में किसान की मेहनत जली—सरसों की तैयार फसल में लगाई आग, सालभर की कमाई राख

प्रसिद्ध एएम आंख एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल की भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी, बड़ी संख्या में रोज़ेदार हुए शामिल

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.