अम्बेडकरनगर: शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर लावारिस बच्चे का फोटो वायरल हो रहा था कि यह बच्चा जलालपुर रोड पर सदरपुर के पास है जब इसकी सूचना समाजसेवी बरकत अली को मिली तो समाजसेवी बरकत अली तत्काल सदरपुर सभासद प्रतिनिधि सोमू मौर्य से संपर्क किया और इस बच्चे के बारे में जानकारी लिया।
सोमू मोरिया ने बताया कि यह बच्चा सुबह से यहां पर है और दिव्यांग होने के कारण अपना पता नहीं बता पा रहा है। समाजसेवी बरकत अली तत्काल पहुंचकर 108 और 112 के माध्यम से इस बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लोगों से आग्राह भी किया है कि इस बच्चे के बारे में अगर कोई जानकारी मिले तो तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे की पहचान करने में मदद करें।समाजसेवी ने लावारिश दिव्यांग बच्चे को जिला अस्पताल में कराया भर्ती





