अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने सपा के लोकसभा प्रत्याशी कटेहरी विधायक व सपा के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा के पक्ष में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर लालजी वर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील किया।
समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के लोकसभा 55 अम्बेडकरनगर प्रत्याशी लाल जी वर्मा के पक्ष में मतदान के लिए मंगलवार को विधान सभा क्षेत्र टाण्डा ब्राहिमपुर कुसमा सेक्टर के आलमपुर शेखपुर, ब्राहिमपुर कुसमा सेक्टर के जोत अफजल (खजड़ा जोत), अमेदा सेक्टर के अमेदा गांव, अमेदा सेक्टर के ओदरा, सूरापुर सेक्टर के सूरापुर बाजार, सूरापुर सेक्टर के खेतापुर बाजार में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामसभा वासियों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालजी वर्मा को जिताने की अपील किया।





