परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन कर वापस लौट रहे थे आलोक वर्मा
राम आधार ग्रामीण महाविद्यालय के बड़े बाबू, उनकी पत्नी व बुजुर्ग माता की मौत
अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद लालजी वर्मा के अतिकारीबी व इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में संचालित राम आधार ग्रामीण महाविद्यालय के बड़े बाबू आलोक वर्मा के साथ उस समय बड़ा सड़क हादसा हुआ जब पूरे परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे थे। उक्त हादसा में आलोक वर्मा, उनकी पत्नी व मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक वर्मा निवासी पालीपट्टी थाना इब्राहिमपुर अपने परिवार के साथ बोलोरो से शनिवार को विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे और रविवार को वापस लौटे समय भदोही में एक खड़ी ट्रक से बोलोरो टकरा गई जिसमें 38 वर्षीय आलोक वर्मा, 32 वर्षीय पत्नी गुड़िया व 70 वर्षीय माता फूला देवी की मौत हो गई जबकि 16 वर्षीय अभिराट वर्मा को प्राथमिक इलाज़ के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया तथा परिवार की ही दो अन्य महिलओं को भदोही आशादीप अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक आलोक वर्मा मौजूदा सांसद लालजी वर्मा के अतिकरीबियों में शामिल थे। सूचना मिलते ही सांसद अन्य सहयोगियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।




