अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाने जलालपुर के अजईपुर गाँव में शनिवार को पहुंची राजस्व टीम द्वारा बुल्डोजर की कार्यवाही शुरू की गई तो इसी बीच एक मासूम बच्ची झोपड़ी से अपनी किताब कॉपी लेकर तेज़ी से भागती नज़र आई।
उक्त वीडियो को अखिलेश यादव द्वारा शेयर कर ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ पर प्रदेश सरकार को तंज किया तथा सोशल मीडिया सहित सभी समाचार पत्रों व टीवी चैनलों पर उक्त खबर प्रमुख्यता से प्रसारित हुई जिसके बाद राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्तों का कदम अजईपुर पहुंच कर उस मासूम बच्ची के जज्बे की सराहना करते हुए उसकी शिक्षा दीक्षा की ज़िम्मेदारियाँ भी लेते हुए प्रशासनिक कार्यवाही की निंदा किया गया।
इसी बीच क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा संख्या 122/25 पर बीएनएस की धारा 353(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल घनश्याम का दावा है कि एआई तकनीकी का इस्तेमाल कर गुमराह करने के लिए फ़र्ज़ी वीडियों बनाई गई है।बहरहाल न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम के सामने मासूम बच्ची द्वारा अपनी किताब कॉपी बचाने की मार्मिक वीडियों को अब प्रशासन एआई तकनीकी वाली भ्रामक व गुमराह करने वाली बता कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है हालांकि इस संबंध में तहसील व जिला स्तरीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
वायरल वीडियों नीचे देखें।





