WhatsApp Icon

नाबालिक किशोरी से ज़बरन दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। पीड़िता की माँ ने जैतपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर ही रहती है। बीते शुक्रवार की रात लगभग 09 बजे गांव में स्थित एक दुकान से सामन खरीदकर घर वापस आ रही थी कि रास्ते में उसे अकेले आते देख गांव के ही नवनीत सिंह उर्फ लाला पुत्र श्याम बहादुर सिंह ने से पीछे से जबरन पकड़कर उठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने के बावजूद वह मुंह दबाकर उसे गांव के बाहर बनी पुलिया के पास के गड्ढे में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह लगभग 06 बजे गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित द्वारा किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को बताया। घटना की जानकारी होने पर पीडिता की माँ ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता व एससी एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया की पीडिता के माँ की तहरीर पर पास्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांचकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.