WhatsApp Icon

आक्रोशित किसानों ने 26 घंटा बाद टाण्डा अकबरपुर मार्ग से प्रदर्शन किया समाप्त

Sharing Is Caring:

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के हस्तक्षेप पर समाप्त हुआ प्रदर्शन – धरना अनवरत रहेगा जारी

अम्बेडकरनगर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के आह्वान पर शनिवार से सैकड़ों किसानों ने टाण्डा-अकबरपुर मार्ग को बहलोलपुर ओवर ब्रिज के पास जाम कर आवागमन बन्द कर दिया था जिसे जिला प्रशासन के आश्वासन पर 26 घण्टा बाद प्रदर्शन स्थगित कर मुख्य मार्ग को आवगमन के लिए खोल दिया गया।


बताते चलेंकि एनएच 233 से प्रभावित किसानों द्वारा तीनों चक्र में अधिग्रहण हुई भूमि के प्रत्येक गाटा से 0.0510 हेक्टेयर आवासीय दर पर मुआवजा देने की लगातार मांग कर रहे हैं। किसानों द्वारा गुरुवार को टाण्डा अकबरपुर मुख्य मार्ग को 04 घण्टा के लिए पूरी तरह बन्द कर दिया था जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन पर रास्ता खोल दिया गया था लेकिन किसानों द्वारा स्पष्ट लिखने की मांग जारी थी और शनिवार शाम 04 बजे से पुनः मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। प्रदर्शन स्थल पर सांसद लालाजी वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा भी पहुंचे लेकिन किसानों में प्रदर्शन समाप्त नही। किया। रविवार को कलेक्ट्रेट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की मध्यस्थता में प्रशासन व किसानों के बीच सफल वार्ता हुई। जिला प्रशासन ने लिखित दस्तावेज़ देते हुए बताया कि किसानों की मांग को एनएच के परियोजना निदेशक को भेज दिया गया है।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय वर्मा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किसानों का प्रदर्शन स्थगित किया गया। श्री विनय ने कहा कि पूर्व की तरह उनका धरना जारी रहेगा। उक्त मौके पर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, उपजिलाधिकारी न्यायिक डॉ शशि शेखर, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.