WhatsApp Icon

प्रशासनिक मंथन के बाद भी नहीं निकला समाधान, किसानों की महापंचायत में जमकर नारेबाजी

Sharing Is Caring:

 

महापंचायत का दूसरा व धरना प्रदर्शन का 872 वें दिन ओवर ब्रिज के नीचे डटे रहे सैकड़ों किसान

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 से प्रभावित किसानों द्वारा आवासीय/आकृषक दर पर मुआवजा की मांग करते हुए महापंचायत शुरू कर दिया है। बुधवार को शुरू हुआ महापंचायत के दूसरे दिन भी किसानों की भारी भीड़ मौजूद रही जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
सवा दो वर्ष से अधिक समय से चल रहा एनएच 233 प्रभावित किसानों का धरना प्रदर्शन महापंचायत में बदल गया है। महापंचायत से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों व किसानों के बीच काऊ चक्र वार्ता हुई तथा अधिकारियों द्वारा पृथक बैठक कर भी मंथन कोय गया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। प्रशासनिक अमला सर्वोच्च न्यायालय का हवाला देते हुए किसानों को कागजों में उलझाए हुए है जबकि किसानों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी आदेश निर्देश हो उसकी प्रतिलिपि अथवा जिला प्रशासन लिखित रूप से दे। किसानों की मांग है कि पड़ोसी जनपदों में जिस तरह से आवासीय/आकृषक दर पर मुआवजा दिया गया है, उसी तरह जनपद के किसानों को भी दिया जाए।


टाण्डा अकबरपुर मार्ग के बहलोलपुर ओवर ब्रिन के नीचे चल रहे धरना प्रदर्शन व महापंचायत की सुरक्षा व्यवस्था में टाण्डा व अलीगंज पुलिस संयुक्त रूप से जुटी हुई है। बुधवार से शुरू हुई महापंचायत गुरुवार को बीबी पूरे जोश के साथ जारी रही, किसानों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और अपनी मांग को पूरा करने की बात दमदारी के साथ रखी गई।

अन्य खबर

हैवानियत की हद: 70 साल की विधवा से दुष्कर्म, इंसानियत हुई शर्मसार

दरोगा भर्ती के सपनों पर मौत का पहिया: 112 पीआरबी पर टक्कर का आरोप, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.