अम्बेडकरनगर: रबी के फसल के बुआई की शुरूआत होते ही सब्सिडी पर मिलने वाले बीज को लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों की लंबी लंबी लाइन लगी रही। प्रभारी विनीत वर्मा ने बताया कि रबी के फसल की बुआई शुरू हो गई है। इसके पूर्व में सरसों, मटर, चना के बीज का वितरण किया गया था ।
वर्तमान समय में गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। आज दिन शुक्रवार को लगभग ढाई सौ किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली गेहूं का बीज का लगभग दो सौ कुंतल का वितरण किया गया है। आज बीज भंडार गृह में बीज खत्म हो गया है। कल गोदाम में बीज आ जाएगा सोमवार को फिर से वितरण किया जाएगा।इसके लिए किसानों को बीज के लिए ऑनलाइन करना पड़ता है उसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगी जिसका सत्यापन होने के बाद वितरण किया जाता है।।



