अम्बेडकरनगर: अग्निदेव का तांडव अनवरत जारी है। सोमवार को खेतों में अचानक भीषण आग लगने से 50 बीघा गेहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर से आग पर काबू पाया। घन्टो बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राख बुझाई गई। ग्रामीणों ने जमकर लताड़ लगाई हालांकि फायर ब्रिगेड के जवानों ने बताया कि क्रासिंग बन्द होने के चलते देर हुई।
बताते चलें विकास खण्ड टांडा के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा मांझा में अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटें उठने लगी देखते ही देखते गेंहू की खड़ी फसल जलने लगी बेकाबू आग पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर फैल रही आग पर काबू पाया ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन करीब दो घंटे बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब हम लोगों ने आग को बुझा दिया।
गेहू की फसल में लगी आग से करीब 50 बीघा खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई,जिसमे किसान राम जनम पुत्र राम पियारे, जियावन पुत्र रिखई,राम लखन पुत्र राम दास, राजाराम पुत्र मूसे, दोस्त मोहम्मद पुत्र हनीफ, राम नाथ, प्रेम नाथ पीर मोहम्मद गौतम पुत्र चौथी सुग्रीम पुत्र रामकुमार बंशीलाल पुत्र जगमोहन ,निर्मला की गेहू की फसल जलकर राख हो गई।
गेंहू की फसल तैयार होने के दौरान भीषण गर्मी में कम्बाईन मशीन द्वारा जहां गेंहू की फसल काटा जाता है तो इसी दौरान अलग ही भूसा की मशीन लगा दिया जाता हैं जो लगातार दिनरात चलने के कारण मशीन हिट हो जाता हैं जिसके कारण आग लगने की पूरा चांस हो जाता है, विगत कई वर्षों से ऐसे ही आग लग रही है।
दो घंटे बाद पहुंचा फायर ग्रामीणों में रोष
खेतों में भीषण आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर करने के बाद भी घन्टो नही पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जबकि ग्रामीणों नेजमकर विरोध किया एसडीएम तहसीलदार लेखपाल को सूचना देने के बाद भी टाइम से नही पहुची दो घंटे बाद पहुची फायर ब्रिगेड राख बुझा कोरम पूरा किया फायर ब्रिगेड के इंचार्ज ने बताया कि जब 45 मिनट तक क्रासिंग बन्द रही नहीं तो टीम समय से पहुंच जाती।





